- Hindi News
- गीता मंडल में गीता जयंती पर प्रवचन कल से
गीता मंडल में गीता जयंती पर प्रवचन कल से
छतरपुर : शहरके महल तिराहा के पास गीता मंडल में गीता जयंती पर प्रवचन होंगे। बुधवार से रविवार तक चलने वाले प्रवचनों के लिए गीता मर्मज्ञ यहां रहे हैं। गीता मंडल समिति के भवानी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया के रोजाना शाम 6 से 7 बजे तक भजन संध्या और 7 से 9 बजे तक प्रवचन होंगे। भजन संध्या में देवनाथ पाठक, सतीश पांडेय, रामकृपाल सोनकिया, कोमल सिंह, मलखान सिंह, अमर सिंह, राजकुमार त्रिवेदी शामिल होंगे। वहीं नरोत्तम दास गीता पर प्रवचन देंगे। इस आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में हनुमत शरण तिवारी, आशुतोष तिवारी, आनंद तिवारी, आनंद शर्मा शामिल हुए।