पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से युवक की मौत

बस की टक्कर से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : पन्नारोड की ओर जा रही एक यात्री बस की टक्कर से कदारी के पास एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खजुराहो जाने वाली बस क्रमांक एमपी 53 जीए 1106 सड़क पर जा रही थी। तभी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक दौड़कर सड़क पर गया और बस से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव काे पीएम के लिए भेज दिया है।