- Hindi News
- नि:शुल्क नेत्र शिविर ईशानगर में 11 दिसम्बर को
नि:शुल्क नेत्र शिविर ईशानगर में 11 दिसम्बर को
छतरपुर : भारतविकास परिषद द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर में किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि ईशानगर में मोतियाबिन्द रोगियों को चिन्हित कर जिला अस्पताल लाया जाएगा। यहां उनके ऑपरेशन, लैंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किए जाएंगे। नि:शुल्क नेत्र शिविर में भारत विकास परिषद द्वारा दवाएं, लैंस, चश्मा भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, शाखा सचिव अरविंद खरे, हरेंद्र सिंह चंदेल ने मोतियाबिन्द रोगियों ने बताया कि शिविर की तैयारियां की जा चुकी हैं।