पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी सेल में लंबित हैं 144 शिकायतें

पीजी सेल में लंबित हैं 144 शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : जिलेमें विभिन्न विभागों के तहत लंबित सीएम हेल्पलाइन और पीजी सेल के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के आदेश कलेक्टर डा. मसूद अख्तर ने दिए हैं। उन्होंने इन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने को कहा है।कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उर्जा विभाग के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के तहत सबसे अधिक 186 आवेदन लेवल वन पर लंबित हैं। इसी तरह पीजी सेल के तहत जिला पंचायत के अंतर्गत सबसे अधिक 144 आवेदन लंबित हैं। इनका निराकरण तेजी से किया जाना जरूरी है। कलेक्टर डॉ. अख्तर ने कहा कि जिले में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा लोक अदालत की विभिन्न विभागों द्वारा तैयारी कर ली जाए। बैठक में अपर कलेक्टर एससी गंगवानी, संयुक्त कलेक्टर बीके पाण्डेय, एसडीएम डीपी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर सीएल चनाप और केएल साल्वी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।