पार्क में सफाई कर दिया संदेश
पीएमनरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर शहर की सामाजिक संस्था ने पार्क में सफाई की। इसके साथ स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम अनुशरण योग समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने शहर के सर्किट हाउस तिराहा पर स्थित पार्क में सफाई की। इस मौके पर समिति के सदस्य प्रकाश जैन, गोविंद सिंह बुंदेला, सगीर अहमद, राजाराम अहिरवार, हरगोविंद चौरसिया, लक्ष्मण राजपूत, जहीर सिंह, आशीष गुप्ता, अशोक गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।