पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के लिए आरओ और एआरओ नियुक्त

पंचायत चुनाव के लिए आरओ और एआरओ नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मसूद अख्तर ने जनवरी महीने में प्रस्तावित त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए रिटर्निंग और विकासखण्डस्तरीय स्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मसूद अख्तर स्वयं रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। जिला स्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सतेन्द्र सिंह और अपर कलेक्टर एससी गंगवानी को नियुक्त किया गया है। जबकि जिला स्तरीय रिजर्व एआरओ के रूप में डिप्टी कलेक्टर सीएल चनाप को नियुक्त किया गया है। ब्लाक स्तरीय एआरओ के रूप में छतरपुर के लिए तहसीलदार विनय द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। जबकि नौगांव के लिए तहसीलदार भास्कर गाचले , बिजावर के लिए तहसीलदार आरआर चढ़ार, बड़ामलहरा के लिए तहसीलदार लाल शाह जगेत, बकस्वाहा के लिए तहसीलदार विनीता जैन, लवकुशनगर के लिए तहसीलदार आरएन त्रिपाठी, बारीगढ़ के लिए तहसीलदार बीडी नामदेव और राजनगर के लिए तहसीलदार बलवीर रमण को एआरओ बनाया गया है। जबकि रिजर्व एआरओ के पद पर डिप्टी कलेक्टर केएल साल्वी आैर प्रभारी एसएलआर आदित्य सोनकिया को नियुक्त किया गया है।