पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर कल

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : शासकीयविभागों से रिटायर हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पेंशन कार्यालय में आयोजित होगा। जिला पेंशन अधिकारी अनिल खरे ने कार्यालय प्रमुखों से अपील की है कि लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए स्थापना लिपिक के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हों। जिससे लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। पेंशन अधिकारी श्री खरे ने बताया कि न्यायालयीन अथवा विभागीय जांच के प्रकरणों का निराकरण शिविर में नहीं किया जाएगा।