पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेडो केबिनेट बनाकर काम करेगी कांग्रेस : मनोज

शेडो केबिनेट बनाकर काम करेगी कांग्रेस : मनोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|नगरीय निकायचुनाव के बाद कांग्रेस की पहली बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें तय किया गया कि नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस शेडो केबिनेट का गठन कर काम करेगी।

शहर के राजीव भवन में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली। इसमें नवनिर्वाचित 7 पार्षदों के साथ ही 33 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि आने वाले 5 वर्षों तक कोई भी प्रत्याशी चाहे वह जीता हो या हारा हो शांति नहीं बैठेगा। अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर सदैव वार्डवासियों के हित में कार्य करता रहेगा। पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि वे सभी वार्डों के भ्रमण का कार्यक्रम तैयार कर प्रत्येक वार्ड में जाकर जन समस्याओं की जानकारी लेंगे। बैठक में तय किया गया कि जो सात पार्षद चुनाव जीते हैं वे नगर पालिका में रहकर कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में लखन दुबे, अरुण मिश्रा, शैलेन्द्र जैन, उपेंद्र खरे, पवित्र खरे, अजय विक्रम परमार, ह्रदय शाह परमार, विकास सिंह शामिल रहे।