पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर हादसा, फिर हंगामा

सड़क पर हादसा, फिर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता . छतरपुर/महाराजपुर

महाराजपुर-विक्रमपुर रोड पर शुक्रवार की रात हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सड़क हादसे में मृत हुए युवकों के शव घटनास्थल से उठाकर खेतों में फेंक दिए गए। मृतकों के परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महाराजपुर के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम नहीं कराने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चक्काजाम किया। इससे करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

महाराजपुर पुलिस ने बताया कि महाराजपुर के द्वारिका कुशवाहा का 20 वर्षीय बेटा कल्लू कुशवाहा अपने 18 वर्षीय दोस्त गौतम उर्फ गुट्टू पिता मगन रैकवार के साथ शुक्रवार की रात को खजुराहो से लौट रहा था। रास्ते में विक्रमपुर रोड पर महाराजपुर से करीब 3 किमी की दूरी पर उनकी बाइक में एक बिना नंबर के एस्कार्ट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद किया। शनिवार की सुबह शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच परिजनों ने महाराजपुर के डॉक्टरों से पीएम कराने से इनकार करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजन पुलिस से इस मामले को हत्या मानकर कार्रवाई के लिए भी कह रहे थे। इससे यहां पर यातायात बाधित रहा।

हादसेके बाद 200 मीटर पर घसीटते रहे शव

देररात हुए सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर में सवार लोगों ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। दोनों युवकों के लहूलुहान शवों को घसीटते हुए ये लाेग सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेतों में ले गए। खेतों में घास के बीच शवों को डालने के बाद ट्रैक्टर में सवार लोगों ने दुर्घटना के बाद पलटे ट्रैक्टर को सीधा करके मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर सीधा नहीं हुआ। इससे परेशान होकर ट्रैक्टर सवार लोग मौके से भाग गए। ट्रैक्टर में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने पाया कि यह ट्रैक्टर पुर गांव के सियाचरण पिता हरप्रसाद पटेल का है। इसलिए पुलिस ने सियाचरण की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद चक्काजाम से इस तरह स्थिति दिखाई दी।

भतीजे के चौक के लिए कार्ड बांटने गया था कल्लू

इसघटना में मृत हुए कल्लू के परिवारजन बेहद परेशान हैं। कल्लू के बड़े भाई लल्लू के बेटे का 30 सितंबर को चौक समाराेह होना था। इस समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए कल्लू अपने साथी गौ