बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी
बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी
छतरपुर.शहर में नवदुर्गा उत्सव के दौरान कई स्थानों पर आकर्षक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सनसिटी कालोनी में भी नवरात्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शनिवार रात को यहां 6 साल से अधिक उम्र के बच्चों की फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात हुए कार्यक्रम में पांच साल से कम उम्र के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताओं में एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दीं। कमेटी के संतोष कुमार मिश्रा, पंकज पाठक, मनोज चौहान, विनोद राय ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले सनसिटी फेस्टिवल के दौरान ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जो धार्मिक भक्तिमय माहौल के साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास एवं संयुक्त परिवार को बढ़ावा को दें। कालोनी के लोग में इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं।