अंत्याक्षरी में अतुल रहे अव्वल
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने किया कार्यक्रम
भास्करसंवाददाता.छतरपुर
मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला इकाई के द्वारा शहर के सिंचाई कालोनी में स्थित सरस्वती स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा शिरिष ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. हरि सिंह घोष उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डाॅ. केएल पटेल, डा. रजनी सक्सेना और शिवभूषण सिंह गौतम उपस्थित रहे। मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष डाॅ. अशोक त्रिपाठी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के जिला संयोजक डा. बहादुर सिंह परमार ने समिति के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। वाद ववाद प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रभाषा हिन्दी का भविष्य उज्जवल है था। इसमें शुभि जैन प्रथम, आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और हाजितेंद्र शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में नैनसी तिवारी प्रथम, लक्ष्मण अहिरवार दूसरे और अभिनव गौतम तीसरे स्थान पर रहे। लाेकगीत गायन में पहले स्थान पर सीता अहिरवार, दूसरे स्थान पर कनिष्का सिंह और तीसरे पर सुरभि अहिरवार रही। साहित्यिक अंताक्षरी में अतुल बिलगैंया प्रथम, भरत लाल मिश्रा दूसरे और राजकिशोर शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। स्वरचित काव्य पाठ में आयुष्मान प्यासी प्रथम, भरतलाल मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि हिन्दी राष्ट्र की पहचान है। इसका भविष्य उज्जवल है। हरि सिंह घोष ने हिन्दी की उपादेयता पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र शर्मा शिरीष ने कहा कि हिन्दी सरल और मधुर भाषा है। इस मौके पर मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला इकाई का पुर्नगठन किया गया। इसमें डा. अशोक त्रिपाठी अध्यक्ष, नवीन पांडे उपाध्यक्ष, सतीश मिश्र सचिव, नारायण रैकवार सहसचिव बनाए गए। कार्यकारिणी का पुर्नगठन जिला संयोजक डा. बहादुर सिंह परमार की उपस्थिति में हुआ।
छतरपुर में हुई प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी