- Hindi News
- ग्वाल मंगरा तालाब की सफाई के लिए अभियान चलेगा
ग्वाल मंगरा तालाब की सफाई के लिए अभियान चलेगा
शहर के चंदेलकालीन ग्वाल मंगरा तालाब का सफाई अभियान जल्द शुरू होगा। एसडीएम डीपी द्विवेदी ने सीएमओ को तालाब की सफाई अभियान का स्वच्छ भारत अभियान के तहत लेने के लिए पत्र लिखा है।गौरतलब है कि दो अक्टूबर से भारत सरकार का स्वच्छ भारत अभियान शुरू हो रहा है। तालाब सुधार समिति के सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम डीपी द्विवेदी से मुलाकात कर तालाब को बचाने की अपील की थी।
जलकुंभी फैली: शहर के चौक बाजार-संकट मोचन रोड पर स्थित ग्वाल मंगरा तालाब में लगभग तीन फिट लंबी जलकुंभी फैल चुकी है जिसने पूरे तालाब को अपने आगोश में ले लिया है। जलकुंभी के कारण पूरे तालाब में एक बूंद पानी भी नजर नहीं रहा है। तालाब के सुधार के लिएनंदीवाला परिसर में एक तालाब सुधार समिति का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल को बनाया गया है। इसके अलावा समिति में मोहम्मद करीम, हरिश्चन्द्र रावत, राजेन्द्र नीखरा, बब्बू पिपरसानियां, श्रीराम गुप्ता, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा शिरीष भी शामिल हैं।