पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरी व्यक्ति के विकास पर जोर

आखिरी व्यक्ति के विकास पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर. नेहरूयुवा केंद्र की ओर से माडल बेसिक स्कूल बिजावर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम हुअा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। विधायक ने छात्रों के अनुरोध पर एक गीत भी गाया। भाजपा नेता डा. राधेश्याम भटनागर ने दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति का उत्थान के सिद्धांत की जानकारी दी। इस अवसर पर अरविंद सिंह बुंदेला, प्राचार्य अशोक खरे, भूपेंद्र गुप्ता, नीरज भटनागर, अंकित भटनागर, सुरेश सोनी, पीडी ददरया, जगदीश सिंह यादव और वीर सिंह मौजूद रहे।