वीरेश सिंह बघेल सम्मानित होंगे
छतरपुर. मानसिकमंद एवं बहु विकलांग निशक्तजनों को मासिक अनुदान पांच सौ रूपये पेंशन से लाभांवित करने शतप्रतिशत कार्य सामाजिक न्याय विभाग ने किया है। प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छतरपुर जिले के उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण वीरेश सिंह बघेल को सम्मानित किया जाएगा। 28 सितंबर 2014 को सागर में परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सम्मानित करेंगे।