ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला
नेशनलहाइवे- 75 में शनिवार की सुबह गंज गांव में एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक में सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंज के सनत पाठक का ट्रैक्टर गांव के बस स्टैंड से होकर गुजर रहा था। इसी समय पन्ना की ओर से रहे एक बाइक क्रमांक आज सुबह एमपी 35 एमए 0872 में सवार दो लोग अचानक ही ट्रैक्टर से टकरा गए। इस घटना में 22 वर्षीय दीपक रैकवार पिता शंभू रैकवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक में सवार दीप के साथी 21 वर्षीय सूरज पिता मुरारीलाल रैकवार निवासी बैनीसागर मोहल्ला पन्ना घायल हो गया। इसकी सूचना पर 108 एंबुलेंस लेकर ईएमटी श्रीकांत अौर पायलट बृजमोहन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस घटना के 2 घंटे बाद पहुंची। की लेट लतीफी के कारण तीन घंटे से अधिक देर तक शव मौके पर पही पड़ा रहा
छतरपुर. जिला अस्पताल पहुंचे परिजन