- Hindi News
- अब विनोद गुप्ता होंगे छतरपुर के नए सीएमएचओ
अब विनोद गुप्ता होंगे छतरपुर के नए सीएमएचओ
स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों का असर जिले में देखने को मिलेगा। यहां के सीएमएचओ के रूप ग्वालियर के डॉ. विनोद कुमार गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अब इस पद को लेकर खींचतान तेज होने के आसार हैं।
जिले में अब तक सीएमएचओ के रूप में डॉ. केके चतुर्वेदी काम कर रहे हैं। वे प्रभारी सीएमएचओ हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव डाॅ. गनी अहमद खान ने तबादला सूची जारी करते हुए ग्वालियर टीवी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता को सीएमएचओ छतरपुर बनाया है। डॉ. गुप्ता के जल्द ही छतरपुर में ज्वाइन करने की उम्मीद है। वहीं नाैगांव के टीवी अस्पताल के अधीक्षक के रूप में मंडला के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मदन गोपाल पीपरे को पदस्थ किया गया है। डॉ. पीपरे भी शीघ्र अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
अबगर्माएगा सीएमएचओ पद का मुद्दा
करीबदो वर्ष पहले डॉ. केके चतुर्वेदी को सीएमएचओ बनाया गया था और उसके बाद से ही विवादों का सिलसिला चलता रहा। डॉ. चतुर्वेदी की तबीयत बिगड़ने के दौरान काम प्रभावित हुआ तो डॉ. वीएस वाजपेई को सीएमएचअो पद का प्रभार दे दिया गया। इसके बाद डॉ. वीपी शेषा को भी सीएमएचओ बनाया गया, लेकिन दोनों बार श्री चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट की शरण ली और स्टे लेकर सीएमएचओ की कुर्सी थामे रखी, लेकिन अब डॉ. विनाेद कुमार गुप्ता की पदस्थापना कर दिए जाने से मामला गर्माने के आसार हैं। हालांकि डॉ. चतुर्वेदी कहते हैं कि शासन के आदेशों का पालन सर्वोपरि है।