- Hindi News
- कैरोसिन की कालाबाजारी में समिति प्रबंधक सस्पेंड
कैरोसिन की कालाबाजारी में समिति प्रबंधक सस्पेंड
छतरपुर. मातगुवां सोसायटी के प्रबंधक गुमान प्रसाद राठौर और सेल्समैन हिसाबीलाल राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर 1 हजार लीटर कैरोसिन की कालाबाजारी करने का आरोप है। डीआर सोसायटी अखिलेश निगम ने बताया कि एक हजार लीटर कैरोसिन की कालाबाजारी इन दोनों लोगों ने की थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। कैरोसिन की राशि बाजार मूल्य के हिसाब से वसूल करने के आदेश भी दिए गए हैं। सोसायटी का प्रभार राघवेंद्र सिंह चौहान को दिया गया है।