जिला अस्पताल का निरीक्षण
छतरपुर. सहायक कलेक्टर आईएएस गिरीश कुमार मिश्र ने शनिवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक्टरों की उपस्थिति निश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए डाक्टरों को नोटिस देने की बात कही। उन्होंने जिला अस्पताल में सिविल सर्जन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डों का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के लिए डॉ. आरएस त्रिपाठी से चर्चा की।