सर्व कोरी समाज की बैठक आज
छतरपुर. सर्व कोरी कोली महासभा की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अनुरागी ने बताया कि कोरी महासभा की बैठक सिंगाड़ी नदी के पास कबीर आश्रम में शाम 5 बजे से होगी। इसके साथ ही हर महीने के दूसरे रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी। आश्रम के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, लखन ठेकेदार, दशरथ, मोहन, राजकुमार, प्रमोद आदि ने समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।