कश्मीर पीडि़तों के लिए मांगी मदद
छतरपुर. कश्मीर में आई भीषण तबाही ने हजारों लोगों को बेघर और असहाय कर दिया है। पीडि़तों के लिए देश भर से मदद पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में संघ की सेवा भारती शाखा के द्वारा शहर में रैली निकाल कर पीडि़तों के लिए मदद जुटाई गई। शहर के चौक बाजार, हटवारा, बस स्टैंड और पीएनबी बैंक तक सेवा भारती विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर लोगों से मदद की गुहार लगाई। सेवा भारती ने पहले ही दिन लगभग 10 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर ली है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। रैली में जिला कार्यवाह विष्णुदत्त चतुर्वेदी, नगर संघ चालक अशोक राय, भाजपा नेता अशोक दुबे, भोले साहू, गुड्डू पाठक, प्रदीप पांडेय, बृजेन्द्र सिंह, सौरभ पाठक, राहुल पहारिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।