पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

नवोदय स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर. जवाहर नवोदय स्कूल नौगांव में सत्र 2015-16 के लिए कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र जिले के समस्त बीईओ कार्यालय में उपलब्ध करा दिए गए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त कक्षा 6वीं में एडमिशन परीक्षा के आवेदन पत्र नवोदय स्कूल नौगांव, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, संकुल और जन शिक्षा केंद्र से भी निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। नवोदय विद्यालय के चयन परीक्षा प्रभारी डॉ. अनूप शुक्ला ने बताया कि कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र कक्षा 6 वीं की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। चयन परीक्षा 7 फरवरी 2015 को जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी।