पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालकड़क्का रामलीला समिति का शुभारंभ 19 को

लालकड़क्का रामलीला समिति का शुभारंभ 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाकर्षक तरीके से होगा रामलीला का मंचन, रावण दहन के लिए तैयारियां शुरू

भास्करसंवाददाता.छतरपुर

रियासत कालीन समय से चली रही प्राचीन रामलीला श्री श्री 1008 लाल कड़क्का रामलीला का भव्य शुभारंभ 19 सितम्बर को मुकुट पूजन नारद मोह की लीला से होगा। इस बार महाआरती भी प्रतिदिन की जाएगी। रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के मीडिय़ा प्रभारी भवानी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष आकर्षक तरीके से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ समिति स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी कर रही है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष शशी असाटी, महामंत्री प्रदीप चौरसिया, सचिव नरेन्द्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मन्नूलाल बेलदार, राजेन्द्र अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।