छात्रवृत्ति के फार्म 15 तक होंगे जमा
छतरपुर.उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालेज स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए प्रति वर्ष दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के लिए महाराजा कॉलेज विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गांव की बेटी छात्रवृत्ति, प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति, विकलांग छात्रवृत्ति, विक्रमादित्य छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति योजना के लिए महाराजा कालेज में 15 सितंबर तक फार्म जमा किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. एमएल कोरी ने इन सभी छात्रवृत्तियों के लिए प्राध्यापकों की समितियां बनाई हैं। गांव की बेटी योजना में गांव की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा को पांच हजार रूपए वार्षिक दिए जाते हैं। इसमें आय और जाति का कोई बंधन नहीं है। गांव की बेटी योजना के फार्म प्रभारी डॉ. ऊषा अग्रवाल प्रधानाध्यापक समाजशास्त्र को जमा किए जाना हैं। प्रतिभाकिरण छात्रवृत्ति के फार्म डॉ. गायत्री वाजपेयी के पास जमा होंगे। विक्रमादित्य योजना के फार्म डॉ. बीके अग्रवाल को जमा किए जाएंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति योजना के फार्म प्रभारी डॉ. एचसी नायक को जमा होंगे। विकलांग छात्रवृत्ति योजना के फार्म डॉ. एनके जैन के पास जमा होंगे। प्राचार्य डॉ. एलएल कोरी ने बताया कि कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को जल्द ही स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी।