शराब माफिया पर कार्रवाई की मांग
बिजावरक्षेत्र के गांव अंधियारा की सरपंच के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय में पहुंचे। उन्होंने शनिवार को एसपी को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गांव में अवैध शराब बिक्री करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा होने पर अनशन की चेतावनी भी दी।
अंधियारा गांव की सरपंच उपदेश चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामसभा में प्रस्ताव पास किया गया कि गांव में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। सरपंच उपदेश ने बताया कि इसके बाद गांव के अवल सिंह, बृजेश सिंह के यहां पुलिस ने 26 पेटी शराब पकड़ी थी। इससे शराब माफिया सरपंच से रंजिश मानने लगे। कुछ दिनों बाद उन्होंने दोबारा गांव में शराब की बिक्री शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने सरपंच उपदेश और उनके पति को मारने की धमकी दी। उपदेश चौहान ने बताया कि आरोपियों ने 10 सितंबर को भी घर आकर धमकी दी। मामले की शिकायत थाने में करने जा रहे सरंपच उपदेश के पति के साथ मारपीट की। एसपी काे दिए ज्ञापन में सरपंच उपदेश चौहान ने बताया कि थाने में उनकी रिपोर्ट नहीं ली गई। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे ग्रामीण