निधन पर शोक
छतरपुर। सरस्वती शिक्षा परिषद के महाकौशल प्रांत के छतरपुर विभाग के समन्वयक हीरालाल चौरसिया के पिता भगवानदास चौरसिया का निधन हो गया है। इस पर एक शोकसभा का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व छात्र परिषद के सचिव सतीश मिश्रा ने बताया कि उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उमेश गुप्ता, मयंक परिहार, सौरभ नायक, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।