बुंदेली गीतों से गूंजा मेला जलविहार
मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार के मंच पर शुक्रवार की शाम बुंदेलखंड के लोकगीत सम्राट पं.देशराज पटैरिया ने हास्य-परिहास से भरे बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूरदराज से आए श्रोताओं ने आनंद लिया। मेला जलविहार में सबसे पहले महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में प्रेमनारायण रूसिया शामिल हुए।
मेला समिति के मीडिया प्रभारी दिलीप सेन ने बताया कि मेला जलबिहार के मंच पर पं.देशराज पटैरिया के साथ गायिका सावित्री राजपूत, जयप्रकाश पटैरिया, नरेश शर्मा, ऊषा चौबे, अखिलेश आदि बुंदेली लोकगीत कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। देशराज पटैरिया द्वारा गीत ‘दिल दिया था इसी आसरे पर तुझे को श्रोताओं ने सबसे अधिक सराहा। देशराज पटैरिया और सावित्री यादव ने युगल गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। मेला समिति ने किया सम्मान: कार्यक्रम के दौरान मंच से लोकगीत सम्राट देशराज पटैरिया का मेला जलबिहार समिति द्वारा शाल श्रीफल माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेला जलबिहार समिति के संरक्षक देवकी महाराज,रमाशंकर अवस्थी, अशोक गुप्ता, अध्यक्ष बालकृष्ण पंसारी मौजूद रहे।
संगीतमयआर्केस्ट्रा आज
मेलाजलविहार गल्लामंडी के मंच पर रविवार को रात 9 बजे से जबलपुर के कलाकारों द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री पुष्पेंन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मेला जलविहार कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुतियां देते कलाकार