पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सैकड़ा गौवंश को मुक्त कराया

एक सैकड़ा गौवंश को मुक्त कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। जिले में इन दिनों गौवंश की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गौ तस्कर भोले भाले ग्रामीणों से सांठ गांठ गौवंश को ग्रामीण क्षेत्र से खत्म कर रहे हैं। ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुरा से करीब एक सैकड़ा गौवंश पनौठा होते हुए ग्राम देरी के रास्ते किशनगढ़ घाटी के लिए भेजा रहा था। जैसी इसकी सूचना गौसेवकों को लगी तो कुछ गौरक्षकों ने ग्राम पनौठा में करीब 50 से 60 नग गौवंश को तितर बितर करवा दिया।

जैसे ही ग्राम पनौठा के गौसेवकों द्वारा इसकी जानकारी छतरपुर के गौ सेवकों को दी गई तो उन्होंने घेराबंदी करते हुए उन्हें ग्राम देरी में स्कूल पास तिराहे पर रोक लिया। गौवंश हांक कर ले जा रहे लोगों को जैसे गौसेवकों द्वारा रोका गया तो उनके साथ चल रहे संदिग्ध लोग तो भाग गए और भोले भाले ग्रामीण रह गए। गौसेवक सौरभ तिवारी, रोमी शर्मा तथा मनीष खरे की समझाइस पर भोले भाले ग्रामीण उन्हें वापस अपने गांव ले गए।