पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के अंदर मिली अवैध शराब

घर के अंदर मिली अवैध शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके गायत्री मंदिर और नजर बाग के पास सोमवार की शाम को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। इसमें दो स्थानों पर की गई छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब जब्त की है। कुछ युवकों को भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया है।

सोमवार की शाम को सीएसपी डीएस परिहार, टीआई कोतवाली बीएम द्विवेदी शहर के गायत्री मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर छापेमारी में पुलिस को 2 पेटी शराब मिली। इसमें राजू द्विवेदी नाम के एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसके बाद नजर बाग इलाके में शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पर आधा दर्जन युवक मोटरसाइकिलों में संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए पकड़ा गया। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

छतरपुर शराबजब्त करके ले जाते पुलिसकर्मी।