पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के बाद उग्र हुए व्यापारी

लूट के बाद उग्र हुए व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक सप्ताह में हुईं कई वारदातें

शहर में दिसंबर माह की शुरूआत से ही आपराधिक वारदातों का सिलसिला चल पड़ा है। एक दिसंबर को फौलादी कलम मार्ग पर एक युवक पर रुपयों के लेनदेन पर आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले के कुछ आरोपी पुलिस ने पकड़ भी लिए, लेकिन 3 दिसंबर को शहर के नया मोहल्ला में दो पक्षों में फायरिंग हुई और दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले ही दिन फौलादी कलम के पास रहने वाले पूरन सिंह के घर के सामने फायरिंग की गई थी। शनिवार की रात को चेतगिरी कॉलोनी में एक घर में घुसकर चोरों ने करीब 5.50 लाख रुपए का सामान भी चुरा लिया था। मामले में दो चोरों को परिवारजनों ने ही पुलिस को पकड़कर दिया, लेकिन इन सभी मामलों में पुलिस की कार्रवाई प्रभावी ढंग से सामने नहीं आई है।

^इस मामले में एएसपी नीरज पांडे कहते हैं कि पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। फायरिंग के मामले में कुछ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

छतरपुर लूटकी वारदात के बाद थाने पहुंचे व्यापारी। यहां सभी ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

शहरमें लगातार हो रहीं आपराधिक वारदातों के बीच अब लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात के बाद रविवार की रात को व्यापारी उग्र हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

शहर के असाटी मोहल्ला में रहने वाले गल्ला व्यापारी मुकेश असाटी ने बताया कि वे रविवार को बाजार से लौट रहे थे। जब वे कड़ा की बरिया के पास से गुजर रहा थे, तभी यहां पर कुछ लोग बैठे थे। इनमें से 3 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। श्री असाटी के अनुसार उन्होंने करीब 40 हजार रुपयों से भरा यह बैग नहीं दिया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते हुए आरोपी रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने में सफल हो गए। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस और अपने व्यापारी साथियों को सूचना दी। इसकी जानकारी लगते ही व्यापारी नाराज हो गए। रात में ही कई व्यापारी भी सिटी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें ती