नहीं मिल रहा कैरोसिन
घुवाराक्षेत्र के ग्राम सेवार के ग्रामीणों ने सोसायटी द्वारा कैरोसिन नहीं दिए जाने की शिकायत जनसुनवाई में की है। सेवार निवासी कन्हैयालाल दुबे, रघुवीर राजपूत, कोमल, नन्नेभाई, हरीराम, आमन सिंह सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर सोसायटी द्वारा कैरोसिन का तेल नहीं दिए जाने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि सोसायटी संचालक महीनों से मनमानी कर रहा है। इसके लिए पहले भी जनसुनवाई में आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान ग्रामीणों ने दोबारा जनसुनवाई में आवेदन देकर कैरोसिन दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि गांव बिजली कटौती का समय निधारित नहीं है। इसलिए कैरोसिन नहीं मिलने से रातें भी अंधेरे में गुजारना पड़ती है। ग्रामीणों ने मनमानी कर रहे सोसायटी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
छतरपुर। सेवार गांव के लोगों सेवा सहकारी समिति द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की।