15 तक लेंगे दावा-आपत्तियां
छतरपुर | जिलेमें त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जिले की सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में करा दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने बताया कि 23 सितंबर से दावा-आपत्तियों प्राप्त करने का काम भी शुरू होगा। ये दावा आपत्तियां 15 अक्टूबर 2014 तक ली जाएंगी।
अपराधीअस्सू जिला बदर घोषित
गढ़ीमलहरा | नगरके अपराधी अस्सू उर्फ आशीष उर्फ अशोक पिता मुन्नालाल साहू उम्र 25 साल को जिला बदर कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने इसके लिए कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय के अनुसार अस्सू को 26 सितंबर 2014 को शाम 5 बजे से एक वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। अपराधी अस्सू वर्ष 2010 से गढ़ीमलहरा के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे जिला बदर किया गया है।