पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं घोषित हुआ रिजल्ट, छात्र छात्राओं ने की नारेबाजी

नहीं घोषित हुआ रिजल्ट, छात्र-छात्राओं ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से संबद्ध प्राइवेट कॉलेजों के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। इससे परेशान होकर वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन करके रिजल्ट घोषित करने की मांग की है।

कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बताया कि बीकाम, बीए का 5वां सेमेस्टर कर रहा है, लेकिन अभी तक तीसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। बुधवार को वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए रिजल्ट की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मांग की कि वे यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर रिजल्ट घोषित करने के लिए दबाव बनाएं। इस मामले में कॉलेज के संचालक अशोक दीक्षित का कहना है कि उन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने की जानकारी नहीं हैं, वैसे रिजल्ट को लेकर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। पूरे जिले के कॉलेजों के रिजल्ट रुके हैं। जल्द ही रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।