पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा सचिव के साथ हुई बैठक

ऊर्जा सचिव के साथ हुई बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रबिजली कर्मचारी महासंघ की मप्र शासन के ऊर्जा सचिव केसरी नंदन के साथ बैठक हुई। इसमें विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। पूर्व क्षेत्र कंपनी उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि कर्मचारियों की पांचों मांगों के संबंध में ऊर्जा सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें कंपनी की स्थाई संपत्ति की सुरक्षा की जाए। शहर के सटई रोड में बने 220 केवी विद्युत स्टेशन से बनाए गए आम रास्ता को बंद किया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आयु 60 साल से 62 साल की जाए। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को 25 प्रतिशत विद्युत छूट की सुविधा फिर से बहाल की जाए। कार्यालय सहायक 30 साल से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं उनके प्रमोशन किए जाएं।

मीटररीडर्स ने मांगी स्थाई नौकरी : पूर्वक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन ठेका पर काम करने वाले मीटर रीडर्स ने कंपनी में स्थाई नौकरी की मांग की है।

इस संबंध में सागर, जबलपुर और रीवा रीजन के मीटर रीडर्स ने शक्ति भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां एमडी सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। विद्युत मीटर वाचक संघ अध्यक्ष जगदीश नारायण द्विवेदी ने बताया कि ज्ञापन में एमडी से मांग की गई कि अनुबंधित ठेका प्रथा को समाप्त कर नियमित किया जाए। विधानसभा चुनाव के पहले मीटर रीडर्स को निर्धारित वेतनमान देने का आश्वासन दिया गया था।

चुनाव बाद इसका निराकरण नहीं किया गया। इससे मीटर रीडर्स में आक्रोश है। जगदीश द्विवेदी ने बताया कि अगर मीटर रीडर्स की मांगों का निराकरण नहीं होता है तो एक मार्च से काम बंद हड़ताल की जाएगी।