- Hindi News
- भड़ार नदी के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भड़ार नदी के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
घटना में बाइक 50 से 60 फीट तक घिसट गई
भास्करसंवाददाता नौगांव
भड़ारनदी के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ़्तार से जा रही एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11 बजे भड़ार नदी के पुल के पास क्रेशर के सामने नौगांव से छतरपुर की ओर तेज रफ़्तार से जा रही बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0140 बाइक क्रमांक यूपी 95 डी 6445 को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस से टकराने के बाद बाइक 50-60 फीट तक घिसट गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान 30 वर्षीय रामप्रसाद साहू पिता नत्थू साहू निवासी गफूर बस्ती नौगांव के रूप में की गई। युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से नौगांव अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
शादीसमारोह से लौट रहा था रामप्रसाद
मृतकके परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद उत्तरप्रदेश के बगौरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हुई है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना होने के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को मौके से ही जब्त कर लिया।