पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी

बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसांदनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित किए जा रहे विशेष शििवर में छठवें दिन बेटी बचाओ अभियान, पर्यावरण जागरूकता अभियान के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना और बेटी है तो कल है के संबंध में जानकारी दी गई। गांव के हर एक व्यक्ति को हर साल कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी दिलाया गया। इसके साथ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को लेकर गांव में मुख्य स्थानों पर साफ सफाई भी की गई। कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यावरण के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देने एसपी ललित शाक्यवार की प|ी मधुर शाक्यवार और दीप्ति अग्रवाल मौजूद रही। श्रीमती शाक्यवार ने कहा कि बेटियों की समाज में घटती संख्या बड़ी ही चिंता का विषय है। बेटी अपने माता पिता पर बोझ नहीं होती। दीप्ति अग्रवाल ने सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शिविर में मौजूद सभी लोगों को पौधारोपण करने और उसकी देखभाल की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद स्वच्छ भारत अभियान को लेकर आगनवाड़ी और स्कूल में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर लोगों को अभियान से निरंतर जुड़े रहने को कहा गया।

गर्ल्स कालेज की प्राचार्य डाॅ. मंगला शर्मा ने बताया कि 6 दिनों तक एनएसएस टीम द्वारा सफलता पूर्वक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को अनेक तरह की जानकारी दी गई और सरकार द्वारा विकास के लिए चलाए जा रहे अभियानों से जोड़ा गया। गुरूवार को शिविर के समापन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

ग्राम सांदनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित शिविर में मौजूद छात्राएं।

आयोजन