पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो घायल

सड़क हादसे में दो घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | शहरके नौगांव रोड पर आकाश ढावा के पास बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवपुर गांव के मातादीन कुशवाहा पिता गोली कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा पिता रामसेवक कुशवाहा एक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में आकाश ढावा के सामने उसे अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस लेकर ईएमटी अरविंद मिश्रा और पायलट भूपेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।