मेिडकल काॅलेज की मांग तेज हुई
अधिकारी पर गड़बडी का आरोप
छतरपुर | जनपदपंचायत बारीगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा में चुनाव प्रक्रिया कराने वाले पीठासीन अधिकारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। कलेक्टर कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में कटरा के सरपंच पद के प्रत्याशी बबलू नाई पिता छुट्टन नाई ने बताया कि ग्राम पंचायत कटरा में 5 फरवरी को मतदान कराया गया था। मतदान के दिन ही मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाना चाहिए था, लेकिन मतगणना 9 फरवरी को बारीगढ़ में की गई। यहां पर विवाद के बाद पीठासीन अधिकारी और घोषित सरपंच गौरीबाई गडरिया ने धांधली करके मतपत्रों में हेराफेरी कर दी। बबलू ने आरोप लगाया कि जीते प्रत्याशी द्वारा कराया गया फर्जी मतदान इस विवाद की वजह बनी। जिन तीन फर्जी लोगों के द्वारा मतदान किया गया उन्हें पीठासीन अधिकारी ने मान्य कर लिया। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
भास्कर संवाददाता |छतरपुर
जिलेमें मेडिकल काॅलेज बनाए जाने की मांग को लेकर लोग जागरूक होने लगे है। इसके लिए अब सभी दलों ने अपने अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए है। अभियान को लेकर पोस्टकार्ड अभियान, ज्ञापन और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों द्वारा मेडिकल काॅलेज की मांग की जा रही है।
जिला मुख्यालय पर बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण समिति ने ज्ञापन दिया। इससे पहले मंगलवार को अधिवक्ता संघ और सोमवार को समाजसेवियों द्वारा ज्ञापन देकर मेडिकल काॅलेज छतरपुर में बनाए जाने की मांग की गई थी।
अल्प संख्यक कल्याण समिति के सदर हाजी शहजाद अली ने बताया कि हालही में सरकार द्वारा छतरपुर में मेडिकल काॅलेज बनाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन लेकिन बड़े राजनेताओं द्वारा मेडिकल काॅलेज को छतरपुर से दतिया स्थानांतरित किया जा रहा है, जो कि गलत है। जिला सहित आसपास के क्षेत्र में आए रोज दुर्घटनाओं से जनहानि होती है, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना जाता है, तो अल्प संख्यक कल्याण समिति सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
जल्दशुरू होगा पोस्ट कार्ड अभियान
मानसिकविक्षिप्तों के सेवक संजय शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने मेडिकल काॅलेज की मांग को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया था और उसमें जल्द ही अभियान को लेकर 10 हजार पोस्टकार्ड जिले में बांटकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू किए जाने की बात कही थी। अभियान काे लेकर उनकी तैयारियां पूरी हो गई है। शुक्रवार तक इस अभियान को शुरू करेंगे। समाज में हर वर्ग के लोगों से पोस्टकार्ड के माध्यम से छतरपुर में मेडिकल काॅलेज की जरूरत को लेकर उनकी राय ली जाएगी।
छतरपुर जिले में मेडिकल काॅलेज खोले जाने की मांग को लेकर अल्प संख्यक कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन।