पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगर | जिलेमें मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मुहिम तेज हो रही है। इसके तहत क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। विधायक विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने की मांग की है। विधायक ने लिखा है कि छतरपुर की ग्वालियर से दूरी अधिक है। ऐसे में छतरपुर से गंभीर मरीजों को ग्वालियर रेफर तो किया जाता है लेकिन अधिकांश की रास्ते में ही मौत हो जाती है। यह चिंता का विषय है। इस गंभीर समस्या के निदान के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की जा रहा है जो न्याय संगत है। इसके साथ ही यहां मेडिकल कॉलेज शुरू होने से टीकमगढ़, पन्ना जिले के लोगों को भी इलाज सहज मिल सकेगा। विधायक विक्रम सिंह ने छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को पूरे बुंदेलखंड को फायदा होने की भी बात पत्र में लिखी है।