- Hindi News
- राष्ट्रीय विज्ञान ओल िपयाड प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को वितरित किए मेडल
राष्ट्रीय विज्ञान ओल िपयाड प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को वितरित किए मेडल
दिल्लीपब्लिक स्कूल छतरपुर में (एनएसओ) राष्ट्रीय विज्ञान ओल िपयाड की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के कई बच्चों ने अपनी उपस्थिति कई मैडलों को प्राप्त कर दर्ज कराई। दिल्ली पब्लिक स्कूल छतरपुर के प्रथम वर्ष होने के बावजूद अध्यापक-अध्यापिकाओं और बच्चों की मेहनत का रंग उन्हें क्रमश: स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक के रूप में मिला।
पदकप्राप्त करने वाले बच्चों के नाम क्रमश आर्चीतिवारी (स्वर्ण पदक), प्रखर चतुर्वेदी (रजत पदक), समर्थ गुप्ता (कांस्य पदक) कक्षा एक के विद्यार्थी। कक्षा दो में अंश सिंह बुंदेला (स्वर्ण पदक), कक्षा तीन में-उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रकृति दुबे को (स्वर्ण पदक), नियति अग्रवाल (स्वर्ण पदक), मनस्वी बुंदेला (रजत पदक)। कक्षा चार में-देवांश मिश्रा, विरल दुबे (स्वर्ण पदक), आर्निक शाक्यवार (रजत पदक) और पुष्कर रावत (कांस्य पदक)। कक्षा पांचवीं में-धनंजय प्रताप सिंह चंदेल (स्वर्ण पदक), श्रेय अग्रवाल (रजत पदक), सिद्धार्थ सिंह यादव को (कांस्य पदक) विद्यालय की डायरेक्टर और प्रिंसिपल मैम द्वारा दिनांक 10.02.15 को विद्यालय में एनएसओ द्वारा प्रेषित पदक और प्रमाण पत्र बच्चों को वितरित किए गए। बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बिजनेस प्लस