पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड से लिंक होगा गैस कनेक्शन

आधार कार्ड से लिंक होगा गैस कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभी नहीं जागे तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

31 दिसंबर तक गैस कनेक्शन आधार कार्ड या बैंक अकाउंट से जोड़ने के निर्देश

अब जिले के लोगों को भी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ही मिलेगी। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 31 दिसंबर तक सभी गैस कनेक्शन आधार कार्ड या बैंक एकाउंट से जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, कैश सब्सिडी के डायरेक्ट ट्रांसफर व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में आधार कार्ड या बैंक एकाउंट से गैस कनेक्शन को जोड़ने का प्रयाेग किया गया था। इस प्रयोग के सफल होने पर अब पूरे प्रदेश के गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक करने का काम शुरू किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी बीके सिंह बताते हैं कि जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन के साथ आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है। 31 दिसंबर तक यह आधार कार्ड लिंक किया जा सकेगा।