पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक 6 डिग्री लुढ़का पारा, तेज ठंड शुरू

अचानक 6 डिग्री लुढ़का पारा, तेज ठंड शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में सिर्फ एक घंटे के लिए निकला सूरज, हल्की बारिश से ठिठुरन शुरू

दिनभर में ऐसी रही पारे की गति

जिलेमें अब शीतलहर शुरू हो गई है। शनिवार को दिनभर लोग सूर्य देव के दर्शनों को तरस गए। दिन के तापमान में 24 घंटे के अंदर 6 डिग्री की गिरावट गई। हल्की बारिश होने के कारण ठंड तेज हो गई है।

जिले में अब तक ठंड का लोग इंतजार कर रहे थे। दिसंबर माह की शुरूआत के बाद भी ठंड नहीं हो रही थी। इसलिए फसलों में सिंचाई आदि के लिए किसानों को तैयारी करनी पड़ रही थी, लेकिन अब अचानक ही मौसम में परिवर्तन हो गया है। अब तक 30 डिग्री के आसपास चल रहे दिन के तापमान में दो दिनों में काफी गिरावट आई। शुक्रवार को जहां दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं शनिवार की दोपहर तक इस तापमान में 6 डिग्री की और गिरावट गई। ऐसे में दिन का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक गया है। वहीं रात का तापमान भी काफी कम हो गया है।

बादलछाए रहे और कोहरा भी दिनभर रहा

इसमौसम में पहली बार शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कोहरा रहा। दिन में सिर्फ एक घंटे के लिए ही आसमान में सूरज देखने को मिला। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे। इसलिए रात का तापमान 24 घंटों के दौरान 5 डिग्री से बढ़कर 10 .1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अबलगातार बढ़ेगी ठंड : खजुराहोमौसम कार्यालय के अनुसार अब लगातार तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं। हिमालय की ओर से रहीं उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है। आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद कुछ राहत लोगों को मिल सकती है।

रातमें फिर हुई बारिश : बारिशने भी ठिठुरन बढ़ाई है। शनिवार की रात को भी करीब आधे घंटे के लिए बारिश हुई। इस बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से ठंड काफी बढ़ गई। रात में हल्की बूंदाबांदी होती रही और लोग खासे परेशान रहे। यदि आगामी दिनों में बारिश हुई तो ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।

समय- तापमान

06.30सुबह- 12.4

07.30-14.6

08.30- 17.0

09.30- 17.2

10.30- 17.4

11.30- 17.0

12.30दोपहर 17.4

01.30-17.6

02.30- 19.4

03.00- 20.0

03.30- 18.8

04.30- 17.9

05.30शाम- 17.0

छतरपुर में शनिवार की सुबह से शाम तक कोहरे के कारण पूरे दिन लोग ठंड का अहसास हुआ अौर लोगों ने अपने ऊनी कपड़ों का