पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर के नीचे दबने से चार लोग हुए घायल

पत्थर के नीचे दबने से चार लोग हुए घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बजरंग नगर कॉलोनी के पास शुक्रवार की शाम को ट्रक से मार्बल पत्थर उतारते समय चार मजदूरों के दब जाने से वे घायल हो गए है। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कालोनी के हरिबाबू पटेल की दुकान पर एक ट्रक भरकर मार्वल पत्थर लाया गया था। ये सभी मार्वल पत्थर बड़े आकर के और काफी वजनी थे। इसे दुकान में उतारने के लिए आठ मजदूर लगे थे। चार मजदूर ट्रक के ऊपर थे जबकि पत्थर को पकड़ने के लिए चार मजदूर ट्रक के नीचे थे। मजदूरों ने कुछ पत्थर उतारे ही थे की एक पत्थर एकदम से खिसककर नीचे काम कर रहे चार मजदूरों के उपर गिर गया।

इससे वहां उन्हें बचाने आसपास से लोगों की भीड़ लग गई। लोगों द्वारा तुरंत एबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। इसमें देरी के पप्पू साहू, मुंगवारी के धनीराम साहू, देरी रोड के धरमदास, शांति नगर कालोनी के नत्थू अहिरवार घायल हो गए है। डाक्टरों ने बताया कि दुर्घटना में पप्पू और धनीराम की हालत काफी गंभीर है।