जवाहर रोड पर गाड़ी से गायब हुआ बैग
जवाहर रोड पर गाड़ी से गायब हुआ बैग
छतरपुर . शहरके जवाहर रोड में एसबीआई की एसएसआई ब्रांच के सामने कार से एक बैग गायब हो गया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पन्ना में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ केबी गुप्ता की बेटी डॉ. साक्षी बरसैंया शनिवार को अपने पिता के साथ एसएसआई ब्रांच गई थीं। वहां पर कार में रखा बैग किसी तरह से गायब हो गया। इसमें साक्षी के शैक्षिक दस्तावेज सहित लैपटॉप और अन्य सामग्री थी। सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।