- Hindi News
- गीता जयंती पर नरोत्तम स्वामी ने किए प्रवचन
गीता जयंती पर नरोत्तम स्वामी ने किए प्रवचन
गीता जयंती पर नरोत्तम स्वामी ने किए प्रवचन
छतरपुर . झांसीसे आए नरोत्तम स्वामी द्वारा गीता जयंती पर गीता मंडल छतरपुर में गीता के 7वें अध्याय पर प्रवचन किए जा रहे हैं। स्वामी ने गीता की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह श्रीकृष्ण भगवान के मुख से निकली हुई वाणी है। जिसमें कौरव-पांडवों के युद्ध के कारणों का विवरण हैं। 7वें अध्याय में अर्जुन और भगवान कृष्ण के स्वरूप का वर्णन किया गया है। गीता आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी खरे ने किया। रविवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।