पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

लूट के दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूट के दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

छतरपुर. शहरमें चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा चैन स्नेचिंग के मामले में नौगांव के चंदन पिता प्रभूदयाल नरवरिया को पकड़ा गया था। उसने शहर के मेला ग्राउंड, चौबे कॉलोनी, देरी रोड पर तुलसीनगर कॉलोनी और लोकनाथपुरम कॉलोनी लूट की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की थी। इन लूट की वारदातों का सामान खरीदने वाले नौगांव के विक्की सोनी को भी गिरफ्तार किया गया था। चंदन को सिटी कोतवाली और विक्की को सिविल लाइन पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अब उन्हें जेल भेज दिया गा है।