पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजावर: 761प्रकरणों का निराकरण हुआ

बिजावर: 761प्रकरणों का निराकरण हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में कहां कितने प्रकरण निपटे

क्लेम के 150 प्रकरणों में 2.5 करोड़ रुपए की हुई वसूली,शासन ने 107 प्रकरण वापस लिए, 200 में लगा खात्मा

लोक अदालत में 51 हजार प्रकरणों का निराकरण

खजुराहो में भी लगी लोक अदालत

जिले में शनिवार को लगाई गई नेशनल मेगा लोक अदालत के तहत अलग-अलग न्यायालयों में 51 हजार प्रकरण निपटाए गए हैं। इसमें करीब 4.1 करोड़ रुपए राशि की वसूली भी की गई है। राशि की सबसे अधिक वसूली क्लेम के प्रकरणों में की गई है। राजस्व विभाग के सबसे अधिक 39853 प्रकरणों का निपटारा किया गया है। शासन ने 107 प्रकरण वापस ले लिए हैं। साथ ही 200 मामलों में खात्मा लगा दिया गया है। न्यायायलों में प्रकरणों के निपटारे के साथ न्यायाधीशों ने पक्ष करों को एक-एक फलदार पौधा भी भेंट किया। इन पौधों को शांति का प्रतीक बताते हुए न्यायाधीशों ने लोगों को इन पौधों का रोपण करने की भी हिदायत दी है।

4.1करोड़ वसूली हुई

मेगालोक अदालत में 4 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक राशि की वसूली भी हुई है। क्लेम के मामलों में सबसे अधिक 2.5 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। इसी प्रकार से बिजली विभाग के प्रकरणों में 1 करोड़ 10 लाख रुपए, बैंकों के मामलों में 39 लाख 70 हजार रुपए, नगर पालिका छतरपुर में 70 लाख 70 हजार रुपए और बीएसएनएल के प्रकरणों में 1 लाख 23 हजार रुपए की वसूली हुई है।

लोकअदालत निराकरण का सशक्त माध्यम

मेगालोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदर्श कुमार जैन ने कहा कि ऐसा कोई भी विवाद नहीं है, जो लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सके। लोक अदालत में कोई पक्ष हारता है और कोई पक्ष जीतता है ही इसकी अपील होती है और मामले का अंतिम निराकरण हो जाता है। इसलिए मेगा लोक अदालत विवादों के निराकरण के लिए एक सशक्त माध्यम है।

दीवानी/सिविल मामले 2065

क्लेम के प्रकरण 150

राजस्व प्रकरण 39853

बिजली के प्रकरण 1656

बैंकों के प्रकरण 150

नपा छतरपुर 6727

बीएसएनएल 52

प्रकरण वापस हुए 107

खात्मा लगा 200

पारिवारिक मामले 50

कुलमामले निपटे 51000

बिजावार। नेशनललोक अदालत के तहत शनिवार को बिजावर न्यायालय की 5 खंडपीठों में कुल 761 प्रकरणों का राजीनामा और आपसी सहमति से निराकरण किया गया। इनमें दुर्घटना दावा के 32 मामलों में 58 लाख 36 हजार 192 रुपए की राशि का दावा स्वीकृत हुआ। वहीं व