- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
शहरके महर्षि विद्या मंदिर में एक विज्ञान प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को उभारना था। पंकज जैन ने बताया कि प्रत्येक छात्र -छात्राओं में जिज्ञासाएं छिपी हुई होती है बस उन्हें मूर्त रूप देने की आवश्यकता होती है ताकि वो अपने दिमाग में चल रहे विचारो को सजीव रूप में प्रकट कर सके। यही विचार इस प्रदर्शनी में सजीव रूप लेकर विभिन्न मॉडलो के रूप में प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा तीसरे से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी -अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। प्रदर्शिनी का शुभारंभ पुलिस अधिकारी रश्मि पांडेय ने किया। केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य श्री एसी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी भी दी गयी। छात्रों द्वारा अभिभावकों से हेलमिट पहनने सम्बन्धित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गये। उत्कृष्ट माडल के निर्णाये मंडल के रूप में बीके गुप्ता प्राचार्य, डॉ प्रमोद सिंह, मनीष गुप्ता और मनोज गुप्ता रहे। प्राचार्य सीके शर्मा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच के लिये उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
छतरपुर देरीरोड पर स्कूल में विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन किया गया