पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन पर्ची के लिए वृद्ध परेशान

राशन पर्ची के लिए वृद्ध परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतारामकालोनी में रहने वाले एक 60 साल के वृद्ध राशन पर्ची के लिए जगह-जगह भटक रहा है। वृद्ध मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि वह पहले अपने परिवार के साथ रहता था। लेकिन एक साल पहले उसके लड़के की शादी हो गई थी। बेटे ने उसे घर में अलग कर दिया है। इससे बुजुर्ग ने नया राशन कार्ड बनाया है और अब वह राशन पर्ची के लिए पार्षद और राशन दुकानदार के चक्कर लगा रहा है, लेकिन एक माह से उसे पर्ची नहीं मिलने से वह बेहद मायूस है।