बच्चों को िवटामिन देने पर दिया जोर
बालसुरक्षा माह को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ
छतरपुर. शहरमें शनिवार को एनआरसीएच कार्यालय में बाल सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 9 माह से 5 साल के बच्चों विटामिन दिए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यशाला में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सुरेश बौद्ध ने बताया कि हर साल की तरह ही इस साल भी 23 दिसंबर से 23 जनवरी तक बाल सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसे लेकर सभी ब्लाकों में बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यशाला में अमित शर्मा ने बताया कि 9 माह से 5 साल तक के बच्चों में विटामिन के घोल पिलाने के साथ बच्चों को निर्धारित मात्रा में कृमिनाशक का घोल पिलाना भी जरूरी है। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 5 साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण करना, आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा छूटे हुए बच्चों की वृद्धि की निगरानी करना, माता एवं बाल सुरक्षा कार्ड में विटामिन की अनुपूरण संबंधित जानकारी अंकित करना, बच्चें के विकास और उसके स्वास्थ्य के संबंध में अनेक जानकारियां दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में युनीसेफ के संभागीय समन्वयक तारकेश्वर मिश्रा, जिला पोषण सलाहकार पल्लवी चौहान, टीकाकरण डाटा मेनेजर नीरज खरे और मिर्जा तोसीफ वेग उपस्थित रहे।
छतरपुर एनआरसीएचमें विटामिन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।