हैंडपंप खराब, प्यासे भटक रहे बच्चे
छतरपुर. शहरके सरानी दरवाजा स्कूल में हैंडपंप खराब होने से बच्चों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्कूल का हैंडपंप एक माह से खराब पड़ा है। नगर पालिका में मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दी गई है। इसके बाद भी हैंडपंप को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। स्कूल में पीने का पानी नहीं होने से मध्याहन भोजन में लगे रसोइयों को स्कूल के बाहर से पानी भरना पड़ रहा है। इससे बच्चों सहित समस्त स्कूल स्टाफ का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरानी प्राथमिक स्कूल के स्कूल के प्राचार्य लतीफ सर ने बताया कि परिसर में प्राइमरी और मिडिल दो स्कूल हैं। इनमें करीब 400 बच्चे हैं। करीब एक साल पहले नगर पालिका द्वारा यहां हैंडपंप लगाया गया था। हैंडपंप लगाने वाले ठेकेदार ने इसे 500 फुट तक गहरा किया था। पर इसमें ठेकेदार द्वारा लापरवाही करते हुए केवल 200 फुट तक ही पाइप डाले गए हैं। इससे यह हेंडपंप सूख जाता है। जिससे बच्चों को खासी परेशानी होती है। हैंडपंप को ठीक कराने के लिए शिकायत करने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया है।